कालीसिंध नदी में कार गिरने से मदुरै के दो लोगों की मौत,दो को बचाया गया

बागली/चापडा :आज 13 मौखा पिपलिया गांव के पास काली सिंध नदी में इंदौर से आ रहा चार पहिया अर्टिका वाहन सवारी सहित काली सिंध नदी में नदी में गिर गया इस वाहन में , तमिलनाडु राज्य के मदुरई के रहने वाले चार व्यक्ति सवार थे। जिसमें दो लोगों का रेस्क्यू कर ग्रामीणों ने बचा लिया हे ।और दो लोगों की घटना स्थल पर ही मुंह और सांस नली में पानी भर जाने की वजह से जान चली गई ।

विगत 15 वर्षों से काली सिंध नदी पर बनी अंग्रेजों के समय की इस पुलिया के विषय में शासन प्रशासन को अवगत कराया जा रहा है विगत 7 वर्ष में लगभग पांच बार इस पुलिया पर रिपेयरिंग कार्य शुरू होकर कई घंटे तक रास्ता रोका गया है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पाई आखिरकार इस बार से भी बड़ी घटना के तहत दो नागरिकों की मौत इस पुलिया में हो गई है। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया जर्जर अवस्था में है लेकिन अनियंत्रित वाहन नदी में गिर जाने से यह हादसा हुआ है।

Next Post

एक ही रात में 145 वारंटी गिरफ्तार

Sun Jul 13 , 2025
छिंदवाड़ा: कॉम्बिंग गश्त के दौरान छिन्दवाड़ा पुलिस ने 40 स्थायी व 105 गिरफ्तारी सहित कुल 145 वारंटियों को किया गिरफ्तार किया तथा 98 गुण्डा, 63 निगरानी, 03 जेल से रिहा आरोपियों, 01 जिला बदर के आरोपियों एवं 40 कबाड़ियों की सघन चेकिंग की। शराब की तस्करी/ खुले स्‍थान शराब पीने […]

You May Like