अनेक स्थानों में अवैध कब्जों पर गरजी जेसीबी

जबलपुर: जिला, पुलिस और निगम प्रशासन के सहयोग से शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए नगर निगम द्वारा चलाया जा रहा अतिक्रमण मुक्त सड़क और लेफ्ट टर्न फ्री’ अभियान अब धरातल पर रंग लाने लगा है। मंगलवार को प्रशासन की टीम ने शहर के प्रमुख चौराहों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए सड़कों को अवरोध मुक्त किया। कार्रवाई के संबंध में निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने बताया कि अतिक्रमण हटाओं मुहिम में न केवल नागरिक बल्कि व्यापारी वर्ग भी बढ़-चढ़कर प्रशासन का साथ दे रहा है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई को लेकर नागरिकों में प्रसन्नता है और उनका भी जनसमर्थन लगातार प्रशासन को मिल रहा है।

आज निगम के अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने शहर के सबसे व्यस्ततम इलाकों क्रमशः शास्त्री ब्रिज एवं गोलौआ में सड़क किनारे जमे अवैध कब्जों को हटाया गया, कटंगा और गढ़ा क्षेत्र में व्यापारिक केंद्रों के पास फुटपाथ को साफ कराया गया, बंदरिया तिराहा में लेफ्ट टर्न को बाधा रहित बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।शहर के व्यापारियों ने निगम की इस पहल की प्रशंसा की है। उनका मानना है कि सड़कें चौड़ी और व्यवस्थित होने से बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ेगी और जाम की स्थिति से मुक्ति मिलेगी वहीं, नागरिकों का कहना है कि ’लेफ्ट टर्न फ्री’ होने से रेड सिग्नल पर वाहनों का दबाव कम होगा, जिससे समय और ईंधन दोनों की बचत होगी। कार्रवाई के समय प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Next Post

सुगम यातायात के लिए सड़कों और चौराहों से हटेंगे अतिक्रमण

Wed Feb 25 , 2026
जबलपुर : शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने और नागरिकों को राहत दिलाने के लिए प्रशासन ने तैयारी कर ली है। कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक में शहर के आवागमन को सुव्यवस्थित करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।बैठक में कलेक्टर ने बताया कि […]

You May Like