दमोह: जिले में हंड्रेड डायल को किसी भी तरह की घटना की सूचना मिलती है, तो मौके पर पहुंचकर निराकरण करती है. एक ऐसा ही मामला सामने आया जिसमें कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई की कॉलर फैजान खान द्वारा बताया गया कि एक लड़की जो कि मुझे रास्ते में जंगल के पास मिली है, मौके पर तत्परता से 100 डायल ने पहुंचकर कॉलर और लड़की से जानकारी ली. लड़की ने अपना नाम और उम्र 12 वर्ष बताई.
रास्ता भटक जाने से और भूखी होने के कारण उसे हंड्रेड डायल कर्मियों ने भोजन कराया. साथ ही पता किया तो परिजनों में भैया भाभी रेलवे स्टेशन पर रहते हैं, तत्परता से हंड्रेड डायल ने उनके परिजड़ों की खोज कर बालिका को मिलवाया और लड़की को परिजनों को सुपुर्द किया, इस दौरान भूली भटकी बालिका और उनके परिजनों ने हंड्रेड डायल टीम के पायलट शारदा अठया और आरक्षक 231 दीपेश शुक्ला का धन्यवाद व्यापित किया, जहां 100 डायल ने मानवता की मिसाल कायम की.
