ग्वालियर: प्रति वर्ष अनुसार महाराष्ट्र समाज जयेंद्र गंज द्वारा मकर संक्रांति उत्सव का आज रविवार, 19 जनवरी को सायं 4 बजे आयोजन किया जा रहा है। उक्त आयोजन में मराठी समाज की विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का सम्मान किया जायेगा, साथ ही विद्यार्थियों को आर्थिक मदद भी की जायेगी।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य अथिति नवनीत मोहन कोठारी प्रमुख सचिव एव आयुक्त पर्यावरण होंगे। विशेष अथिति डॉ स्मृति सहस्त्रबुद्धे कुलगुरु राजा मानसिंह तोमर कला एव संगीत विश्विद्यालय होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता विवेक नारायण शेजवलकर पूर्व सांसद करेंगे, साथ ही जेष्ठ दम्पति डॉ श्रीकृष्ण भालचन्द्र शास्त्री मुसलगावकर एव श्रीमती सुलेखा मुसलगावकर के हस्ते तिल गुड़ का वितरण किया जाएगा।
