सिवनी:जिले के नेशनल हाईवे-44 पर कुरई थाना क्षेत्र के ग्राम मोहगांव में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब इलेक्ट्रिक वाहनों में उपयोग होने वाली बैटरियों से भरे एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही कुरई पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। समय रहते आग पर काबू पा लेने से पास स्थित पेट्रोल पंप तक आग नहीं पहुंची और एक बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार वाहन क्रमांक यू पी -16 क्यू टी -3397 चेन्नई से नोएडा की ओर जा रहा था। ट्रक चालक राम सिंह यादव (43) निवासी ग्राम औरैया, थाना पट्टी, जिला प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) मोहगांव में सड़क किनारे वाहन खड़ा कर भोजन करने गया था। इसी दौरान ट्रक में अचानक आग भड़क उठी। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और प्रारंभिक स्तर पर आग बुझाने का प्रयास भी किया।
Next Post
पुष्पराजगढ़ विधायक के नेतृत्व में जिला कांग्रेस ने जी एम के नाम अनूपपुर स्टेशन प्रबंधक को दिया ज्ञापन
Mon Jul 13 , 2026
अनूपपुर: पुष्पराजगढ़ विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्याम कुमार गुड्डू चौहान सहित कांग्रेस जनों की उपस्थिति में बिलासपुर रेलवे महाप्रबंधक के नाम अनूपपुर स्टेशन मास्टर को कांग्रेस जनों ने जिला कांग्रेस कार्यालय से रैली निकालकर अनूपपुर जंक्शन स्टेशन पहुंचकर स्टेशन प्रबंधक को ज्ञापन दिया। […]

You May Like
-
10 months ago
सौगात : 8.45 लाख बच्चों को 489 करोड़ की फीस प्रतिपूर्ति