ज़ी म्यूजिक ने की यश की फिल्म टॉक्सिक के साथ डील

मुंबई, 22 फरवरी (वार्ता) ज़ी म्यूज़िक कंपनी ने यश की फ़िल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स के साथ डील की है। केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स द्वारा बनाई गई इस फ़िल्म के मेकर्स और ज़ी म्यूज़िक की यह पार्टनरशिप सिर्फ़ एक फ़िल्म तक लिमिटेड नहीं, बल्कि आने वाले प्रोजेक्ट्स के लिए भी एक लंबी क्रिएटिव जर्नी की शुरुआत है। यह कदम फ़िल्म की पैन-इंडिया और ग्लोबल रिलीज़ स्ट्रैटेजी को और मज़बूत बनाता है।रवि बसरूर, विशाल मिश्रा और तनिष्क बागची अपने-अपने अलग अंदाज़ के साथ इस म्यूज़िकल वर्ल्ड को आकार देंगे। विशाल मिश्रा चार गाने कंपोज़ कर रहे हैं, तनिष्क बागची एक खास ट्रैक लेकर आ रहे हैं जिसे उन्होंने अर्सलान निज़ामी और फहीम अब्दुल्ला के साथ मिलकर तैयार किया है।

वहीं रवि बसरूर एक गाना देने के साथ-साथ फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर भी संभालेंगे। यह एल्बम सिर्फ गानों का कलेक्शन नहीं होगा, बल्कि फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाने वाला म्यूजिकल एक्सपीरियंस बनेगा। इस फिल्म को यश और गीतू मोहनदास ने मिलकर लिखा है और निर्देशित भी गीतू मोहनदास ने ही किया है। यह फिल्म कन्नड़ और इंग्लिश में शूट की गई है, जबकि हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम सहित कई भाषाओं में डब वर्जन भी जारी होंगे।केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स द्वारा निर्मित टॉक्सिक 19 मार्च 2026 को सिनेमा में दस्तक देगी।

Next Post

नाटक संवाद का है जीवंत और प्रभावी माध्यम

Sun Feb 22 , 2026
सागर। डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर में उत्तर-मध्यक्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, प्रयागराज, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार एवं विश्वविद्यालय सांस्कृतिक परिषद् के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 20 फरवरी से 24 फरवरी 2026 को पाँच दिवसीय राष्ट्रीय नाट्य उत्सव का आयोजन किया जा रहा है । इस क्रम में सायंकालीन सत्र में हैप्पी […]

You May Like