हर खेत तक पानी पहुंचाने हम कृत संकल्पित

इछावर।राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा ने ग्राम डोडी में स्टॉप डैम का लोकार्पण किया. इस स्टॉप डैम की स्वीकृत लागत 30.75 लाख रुपए और अनुबंधित लागत 20.74 लाख रुपए है. कार्यक्रम में राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में देश और प्रदेश में विकास एवं निर्माण के कार्य हो रहे हैं.

उन्होंने कहा कि सरकार का यह प्रयास है कि ग्रामीण अंचलों का सर्वांगीण विकास और जल, जमीन और आमजन से जुड़ी सभी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति हो. राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि जल संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है. उन्होंने कहा कि यह बैराज केवल एक निर्माण कार्य नहीं है, बल्कि यह गांव के भविष्य को सुरक्षित करने वाला कदम है. इस डैम के निर्माण से आसपास के खेतों को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा. इसके साथ ही भूजल स्तर में भी वृद्धि होगी.

उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार हर खेत तक पानी पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है, ताकि सभी किसानों को अपनी फसलों की सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध हो सके. उन्होंने कहा कि इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई के साथ-साथ सरकार सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी निरंतर कार्य कर रही है. कार्यक्रम में जनपद सीईओ श्रीमती नमिता बघेल सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.

 

 

Next Post

पुत्र वियोग में राजा दशरथ ने त्यागे प्राण

Mon Oct 6 , 2025
शाहगंज।नगर के दशहरा मैदान में जारी रामलीला के अंतर्गत स्थानीय कलाकारों द्वारा दशरथ मरण, श्रीराम- केवट संवाद एवं भरत मिलाप की लीला का मंचन किया गया. राम वनगमन की लीला के बाद प्रभु श्रीराम, लक्ष्मन एवं माता सीता वनगमन के दौरान नदी पार करने गंगा तट पर पहुंचते हैं. केवट […]

You May Like