दिव्यांग क्रिकेट प्रशंसकों को मिली विशेष सुविधा

ग्वालियर: भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच खेले गए टी-20 मुकाबले के दौरान मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया ने दिव्यांग क्रिकेट प्रशंसकों की सहायता के लिए विशेष पहल की। मैच देखने के लिए पास की मांग करने वाले प्रशंसकों के अनुरोध पर उन्होंने विशेष पास की व्यवस्था कराई।

इसके बाद दिव्यांग प्रशंसक स्टेडियम पहुंचकर भारतीय टीम का उत्साहवर्धन कर सके। प्रशंसकों ने वीडियो के माध्यम से सिंधिया का धन्यवाद किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महानआर्यमन सिंधिया ने कहा कि एमपीसीए की ओर से प्रत्येक मैच में दिव्यांग प्रशंसकों के लिए विशेष प्रबंध किए जाते हैं और भविष्य में भी यह व्यवस्था जारी रहेगी।

Next Post

गोदाम में लगी भीषण आग

Mon Oct 12 , 2026
जबलपुर: रांझी स्थित करौंदी मार्ग पर एक गोदाम में अचानक भीषण भडक़ उठी। देखते ही देखते ने आग ने विकराल रूप धारण कर लिया । सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर मोर्चा संभाला और आग को काबू किया। आग कैसे और किन परिस्थितियों में लगी इसका फिलहाल पता नहीं […]

You May Like

Play sound