बैंक धोखाधड़ी मामले में ED की कार्रवाई 132 करोड़ की संपत्ति कुर्क

भोपाल। बैंक धोखाधड़ी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय लगातार शिकंजा कस रहा है। एजेंसी ने हाल ही में जूम डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र स्थित 1.15 करोड़ रुपये की तीन अचल संपत्तियों को कुर्क कर लिया है।

ईडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट 2002 के तहत इसी 19 सितंबर को की गई। ताजा कार्रवाई के साथ इस मामले में अब तक लगभग 132.49 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त हो चुकी हैं।

जांच अधिकारियों का कहना है कि जूम डेवलपर्स ने बैंकों से भारी-भरकम ऋण लेकर उसका दुरुपयोग किया। कंपनी की पहचान की गई संपत्तियों पर ईडी पहले भी कई बार कुर्की कर चुकी है। भोपाल और इंदौर स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

एजेंसी के मुताबिक पीएमएलए के तहत आगे भी जांच जारी रहेगी और धोखाधड़ी से अर्जित संपत्तियों पर भविष्य में और भी कार्रवाई संभव है।

Next Post

इंदौर मेट्रो का टाइम टेबल बदला, किराया भी बढ़ा; रविवार को हर आधे घंटे में ट्रेन

Mon Sep 22 , 2025
इंदौर। मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने शहर में एलिवेटेड कॉरिडोर पर मेट्रो ट्रेन संचालन का टाइम टेबल आज से संशोधित कर दिया है। गांधी नगर से टीसीएस चौराहा तक 6 किलोमीटर के इस कॉरिडोर पर अब मेट्रो ट्रेन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगी और प्रत्येक घंटे में […]

You May Like

Play sound