पति का बीपी बढ़ा, आग से झुलसी पत्नी की मौत

जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत विवेकानंद वार्ड पनागर में एक महिला आग से झुलस गई और आग की लपटो में घिरने के बाद दम तोड़ दिया। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि मृतिका के पति का मंगलवार को अचानक बीपी बढ़ गया था जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच बुधवार को पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में आग से जलने से मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक प्राची गोटिया 18 वर्ष निवासी विवेकानंद वार्ड पनागर ने सूचना दी कि मंगलवार शाम वह घर के कमरे में पढाई कर रही थी, मम्मी सीता गोटिया रसोईघर में खाना बना रही थी, छोटा भाई रोनक दूध लेने डेयरी गया था। पापा की तबियत अक्सर खराब रहती थी, पापा को मेडिकल मे भर्ती होने से मम्मी बहुत टेंसन में थीं, बुधवार को पढ़ाई करते समय शाम लगभग 7-30 बजे उसने कमरे में आग की लपट रसोईघर में देखी एवं जाकर देखी मम्मी आग से जल रही थी, आवाज सुनकर आसपास के लोग आकर मम्मी के ऊपर कम्बल डाले थे, आग से जलने से मम्मी सीता गोटिया 39 वर्ष की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

सड़क हादसों में दो की मौत, दो गंभीर घायल

Thu Apr 3 , 2025
इंदौर: शहर में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. देर रात अलग-अलग हादसों में एक किशोरी समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हैं. दोनों ही मामलों में पुलिस ने जहां घायलों को इलाज के लिए अस्पाल भेजा, […]

You May Like