
बंडा। बण्डा के संकुल केंद्र मगरधा में संदिग्ध रूप से लोडिंग वाहन में रखी नई पुरानी पुस्तकों को ग्रामीणों की सूचना पर जप्त कार्यवाही की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को दोपहर बाद प्राचार्य आर रोहित द्वारा बंडा से बुलाई गये लोडिंग वाहन में नई पुरानी पुस्तकों के 18 -19 बंडल बोरियों में पैक कर रखे गए थे। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुनील जैन ने बेचने की आशंका जताते हुए तत्काल एसडीएम बंडा को सूचना दी। सूचना पर संज्ञान लेते हुए एसडीम रवीश श्रीवास्तव ने नायब तहसीलदार विजयकांत त्रिपाठी, बीआरसी मंत्रालय अहिरवार, बीईओ सृष्टि जैन,, थाना प्रभारी बहरोल, धर्मेंद्र सिंह लोधी को मौके पर भेजा। उन्होंने पुस्तकों को तौल कांटा सहित पंचनामा बनाकर वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दिया है। जिला पंचायत सदस्य सुनील जैन ने बताया कि पुस्तकों को तौल कर बेचने के लिए लोडिंग वाहन मे भरकर ले जाने की तैयारी की जा रही थी।
बीआरसी मंतराम अहिरवार का कहना है कि एसडीएम के निर्देश पर संकुल केंद्र मगरधा गया था, जहां पिकअप वाहन में पुस्तकें तोल कांटे सहित लगी हुई मिली ,जिसका पंचनामा बनाकर अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया। आर के रोहित संकुल प्राचार्य मगरधा का कहना है कि बच्चों को पढ़ने एवं लैब के लिए जगह कम होने से पुरानी पुस्तकों को हाई स्कूल कक्ष से माध्यमिक शाला कक्ष में रखने के लिए सड़क पर खड़े लोडिंग वाहन को बुलाया गया था। कांटा उसमें पहले से रखा होगा इसकी मुझे जानकारी नहीं है। पुस्तकें पुराने कोर्स की थी जिसे बेचने जैसी कोई बात नहीं है।
