खंडेलवाल ने पुलिस चौकी निर्माण के लिए किया भूमिपूजन

बैतूल।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने आज ग्राम पंचायत कढ़ाई के सोनाघाटी ग्राम में पुलिस चौकी की स्थापना हेतु भूमि पूजन किया। उसके पश्चात हेमंत खण्डेलवाल ने ₹6.40 करोड़ से बेतूल में नव निर्मित संयुक्त तहसील भवन का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर, जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वतीबाई बारस्कर सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

24 घंटे में पकड़ाया महिला की हत्या का आरोपी

Sun Jul 20 , 2025
कटनी। ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के सिलोड़ी पुलिस चौकी के अंतर्गत ग्राम दशरमण में घर पर अकेली रह रही 52 वर्षीय महिला नीतू जायसवाल के अंधे कत्ल की गुत्थी ढीमरखेड़ा पुलिस ने 24 घंटे में सुलझा ली है। सिहोरा थाना अंतर्गत खितौला निवासी 27 वर्षीय शैलेन्द्र पांडे नामक युवक को गिरफ्तार […]

You May Like