सड़क पर फेंका बासी भोजन दो पहिया वाहन फिसले, लगा लंबा जाम

आठनेर। भैंसदेही रोड पर मंगलवार तड़के अज्ञात व्यक्तियों द्वारा विवाह समारोह का बचा हुआ बासा भोजन सड़क पर फेंक देने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। भोजन पूरे मार्ग पर फैल जाने से दोपहिया वाहन चालक फिसलकर घायल हो गए और सड़क पर आवागमन बाधित हो गया। स्थिति यह रही कि मार्ग पर लंबे समय तक जाम की स्थिति बनी रही और लोगों में इस लापरवाही को लेकर भारी नाराजगी देखने को मिली।

सूचना मिलते ही आठनेर नगर परिषद की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और पानी की मदद से सड़क की सफाई कर मार्ग को सुचारू कराया। सफाई कार्य पूरा होने के बाद यातायात पुनः शुरू हो सका। इधर, आठनेर पुलिस भोजन फेंकने वालों की तलाश में जुट गई है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की जा रही है।

Next Post

संचार साथी ऐप स्वैच्छिक, इसका इस्तेमाल उपयोगकर्ता की मर्जी पर निर्भर : सरकार

Tue Dec 2 , 2025
नयी दिल्ली, 02 दिसम्बर (वार्ता) संचार साथी ऐप को लेकर विपक्ष की चिंताओं के बीच संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि यह पूरी तरह स्वैच्छिक और वैकल्पिक है और किसी भी तरह अनिवार्य नहीं है। इस ऐप को निजता के लिए खतरा बताये जाने को अफवाह […]

You May Like