ऋण वसूली तेज कर बैंक को वित्तीय रूप से मजबूत बनाए:यादव

सागर। अपैक्स बैंक के प्रशासक महेंद्र सिंह यादव ने सागर संभाग के जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों की विभागीय समीक्षा बैठक जिला सहकारी बैंक सागर के सभागार में आयोजित की। बैठक में उन्होंने प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं में सदस्यता वृद्धि अभियान तथा खरीफ 2026 के लिए किसानों को ऋण वितरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में श्री यादव ने ऋण वसूली पर कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी ऋण वसूली के लिए निरंतर प्रयास करें, जिससे सहकारी बैंक वित्तीय रूप से मजबूत बनें और सहकारी आंदोलन निरंतर प्रगति करता रहे।

श्री यादव ने निर्देश दिए कि आगामी खरीफ सीजन 2026 में किसानों को खाद वितरण में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आनी चाहिए। समितियों के माध्यम से किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने के लिए विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही बैंक के सभी शाखा प्रबंधकों एवं अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यदि किसी प्रकार की व्यावहारिक समस्या शासन स्तर पर हो तो उन्हें अवगत कराया जाए, ताकि उसका शीघ्र निराकरण कराया जा सके।बैठक का संचालन आईटी मैनेजर आशीष राजोरिया एवं सहायक प्रबंधक अनुराग द्वारा किया गया। इस अवसर पर संभागीय शाखा प्रबंधक अपैक्स बैंक सागर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी नीरज दुरेजा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। बैठक के अंत में अपैक्स बैंक के प्रशासक श्री महेंद्र सिंह यादव का बैंक प्रबंधन एवं कर्मचारी यूनियन द्वारा शाल-श्रीफल, स्मृति चिन्ह तथा बुंदेली परंपरा के अनुसार साफा बांधकर स्वागत किया गया।

Next Post

एसपी ने दुर्घटना संभावित स्थलों का किया निरीक्षण 

Thu Jun 11 , 2026
भोपाल। पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय ने बैरसिया क्षेत्र के दुर्घटना संभावित स्थलों एवं ब्लैक स्पॉट्स का निरीक्षण किया. इस दौरान उन स्थानों का विशेष रूप से अवलोकन किया गया, जहां पूर्व में सड़क दुर्घटनाओं में जनहानि हुई है. पुलिस अधीक्षक ने दुर्घटनाओं के कारणों, यातायात के दबाव, सड़क की […]

You May Like