मऊगंज में सात अधिकारियों को नोटिस

रीवा:कलेक्टर मऊगंज संजय कुमार जैन ने प्रधानमंत्री आवास योजना में अपेक्षित प्रगति न होने पर जिले के साथ अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. मुख्य कार्यपालन अधिकारी नईगढ़ी कल्पना यादव, प्रभारी प्रशासनिक मुख्य कार्यपालन अधिकारी मऊगंज रामकुशल मिश्रा, प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी हनुमना जगदीश राजपूत मुख्य कार्यपालन अधिकारी (वित्तीय प्रभार) जनपद मऊगंज अवध बिहारी खरे, विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक संतोष कुमार पाण्डेय, श्रीमती प्रतिभा सिंह तथा आरिफ रजा अंसारी को प्रधानमंत्री आवास के नवीन लक्ष्य के विरूद्ध प्रथम किश्त की राशि जारी न करने तथा समग्र सीडिंग में प्रगति न होने पर कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिवस में जबाव प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं.

Next Post

ग्वालियर पुलिस ने 2 तस्करों से 8 देशी पिस्टल व राउण्ड जप्त किए

Wed Jul 23 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर पुलिस ने 2 तस्करों से 8 देशी पिस्टल व राउण्ड जप्त किए हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि दो तस्कर अवैध हथियार लिए थाना गोला का मंदिर क्षेत्रातंर्गत सरला फार्म के पास खड़े है जो बडी मात्रा में अवैध हथियार लिए हुये है। एएसपी कृष्ण लालचंदानी व […]

You May Like