करनावद की दो छात्राओं ने 8वीं बोर्ड में लहराया परचम

बागली/करनावद। राज्य शिक्षा केंद्र मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा में करनावद की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। ए वन मॉन्टेसरी हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा महिमा रवि जाटव ने सभी विषयों में विशेष योग्यता हासिल करते हुए 600 में से 539 अंक (89.83%) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं सेंट जॉन स्कूल चापड़ा की छात्रा लवली राजेंद्र योगी ने 600 में से 537 अंक (89.60%) अर्जित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उल्लेखनीय है कि दोनों छात्राओं ने 5वीं बोर्ड में भी 88 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। इस उपलब्धि पर विद्यालय प्राचार्य यशवंत पवार सहित शिक्षकों ने खुशी जताते हुए छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। परिवारजनों ने भी गर्व व्यक्त करते हुए दोनों को बधाई दी।

Next Post

छिंदवाड़ा में पेट्रोल खत्म होने की अफवाह से मची अफरातफरी, पंपों पर लगी वाहनों की लंबी कतारें

Wed Mar 25 , 2026
छिंदवाड़ा। जिले सहित आसपास के सीमा क्षेत्रों में पेट्रोल खत्म होने की अफवाह से बुधवार को अफरा तफरी मच गई। अफवाह के बाद शहर भर के पेट्रोल पंपों पर लोगों को जमावड़ा लगने लगा। देखते ही देखते पंपों पर एक के बाद एक कतारें लगने लगी। लोग अपनी बाइक, ति-पहिया […]

You May Like