ट्रैक्टर-ट्रालियों पर लगाए गए रेडियम पट्टियां

इंदौर: इन्दौर में सड़क सुरक्षा को लेकर एक अच्छी पहल की गई. सामाजिक संस्था ‘सामाजिक सेवा संकल्प अभियान युवा संसद’ ने मंडी में आने वाले किसानों की ट्रैक्टर-ट्रालियों पर रेडियम पट्टियां लगाईं, ताकि रात के समय ये वाहन आसानी से दिखाई दें और दुर्घटनाएं कम हो सकें.इस दौरान संस्था के सदस्य खुद आगे आए और ट्रालियों पर रेडियम लगाए.

साथ ही किसानों को बताया कि बिना संकेत वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली रात में हादसों का कारण बनते हैं, इसलिए यह छोटा कदम बड़े हादसों को रोकने में मदद कर सकता है. अभियान के तहत बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रालियों पर रेडियम लगाए गए. इससे किसानों में जागरूकता बढ़ी और उन्होंने इस प्रयास को उपयोगी बताया. इस मौके पर समाजसेवी मुकेश कुमार और अंकित साहू सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे.

Next Post

बूंद-बूंद पानी को तरस रहे धीरज नगर के रहवासी, पानी खरीदकर कर रहे गुजारा

Thu Apr 23 , 2026
इंदौर: शहर में भीषण गर्मी के बीच जल संकट गहरा गया है, यूं तो पानी की समस्या पूरे शहर में व्याप्त है. लेकिन वार्ड क्रमांक 40 के धीरज नगर में जल संकट ने विकराल रूप धारण कर लिया है. यहां के रहवासी एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं. दो […]

You May Like