सतना:मैहर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 10 में किसान उमाकांत तिवारी के खलिहान में रखे चने में आग लग गई। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
डायल 112 के चालक रामधनी वर्मा और प्रधान आरक्षक सूर्यभान सिंह ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबूआग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रामनगर की फायर ब्रिगेड खराब होने के कारण समय पर मदद नहीं पहुंच सकी। फिलहाल, आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। किसान और स्थानीय लोग प्रशासन से प्रभावित किसानों को उचित राहत प्रदान करने की मांग कर रहे हैं।
