जबलपुर: भेड़ाघाट थाना अंतर्गत भीटा में हाईवा स्कार्पियो में भिड़ंत के बाद एक युवक की मौत हो गई थी जबकि महिला घायल हो गई थी जिसने भी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान रविवार को दम तोड़ दिया।विदित हो कि शनिवार सुबह 5 बजे ग्राम बीटा रेत नाका के पास शहपुरा की ओर से आ रही स्कार्पियो भेड़ाघाट सड़क़ किनारे खड़े हाइवा से अनियंत्रित होकर टकरा गई थी।
हादसे से कार के परखच्चे उड़ गए थे। जिसमें सवार नितेश बर्मन की मौत हो गई थी जबकि अर्पित, और सरिता घायल हो गए थे। श्रीमति सरिता त्रिपाठी 31 वर्ष निवासी न्यू बस्ती पडरा चुरहट जिला रीवा की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई।
