जबलपुर: कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के लिए केन्द्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए गुरदीप सिंह सप्पल जबलपुर प्रवास के दौरान कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता राजकुमारी सोनी के निवास रांझी पहुंचे। इसके साथ ही उनका और उनके परिवार का हालचाल भी जाना। इसके साथ ही चाय की चुस्की भी ली। बताया जाता है कि राजकुमार ऐसे कार्यकर्ता है जो कांग्रेस का कार्यक्रम या आंदोलन जहां पर भी वह अपनी साइकिल से जरूर पहुंचते हैं।
श्री सप्पल ने बिलपुरा रांझी में इंदिरा गांधी के प्रतिमा को पुष्पांजलि भी अर्पित की। इसके बाद वह वरिष्ठ कांग्रेस नेता बाबू चंद्र मोहन के निवास पर भी गए। संगठन को और मजबूती देने पर चर्चा की गई। इस दौरान कांग्रेस विधायक आरके दोगने, पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक लखन घनघोरिया, पूर्व मंत्री कौशल्या गोटिया, पूर्व विधायक विनय सक्सेना समेत अन्य कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके बाद वे विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
