
जबलपुर। जिले की यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाए जाने के लिए शहर के मुख्य मार्गों में किए गए अस्थाई अतिक्रमण को हटवाया गया है। जानकारी के अनुसार यातायात पुलिस द्वारा मालगोदाम चौक में हाथ ठेले, टपरे वाले के द्वारा किये गये अतिक्रमण, मालवीय चौक, सुपर मार्केट, कटंगी बाईपास, एकता मार्केट, अंधमूक बाईपास के पास किये गये अस्थाई अतिक्रमण को यातायात पुलिस द्वारा हटवाया गया। अतिक्रमण कार्यवाही दौरान पैदल भ्रमण कर मार्ग में वाहनों की सुव्यवस्थित पार्किंग करवाया गया एवं आम रोड पर खतरनाक तरीके से एवं नो पार्किंग में खडे वाहन एवं अमानक नम्बर प्लेट, सीट बेल्ट, हेलमेट न पहनने वाले के विरूद्ध मोटर हीकल एक्ट के तहत चलानी कार्यवाही की गई है। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात जबलपुर समर वर्मा के निर्देशन व उप पुलिस अधीक्षक यातायात मालवीय चौक, यातायात गढ़ा, यातायात घमापुर जबलपुर कमशः संतोष कुमार शुक्ला, बैजनाथ प्रजापति, संगीता डामोर के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा की गई।
यातायात नियमों की दी जानकारी
इसके साथ ही कटंगी बाईपास, एकता मार्केट बायपास हाईवे मार्ग में चलने वाले वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई है. इसके अतिरिक्त धमापुर चौक, रद्दी चौकी में खड़े होने वाले ई रिक्शा वाहन चालकों को यातायात निमयों से अवगत कराया जाकर हिदायत दी गई कि निर्धारित रूट अनुसार ही शहर में चलना सुनिश्चित करे अन्यथा कार्यवाही की जाएगी।
