बदमाशों ने चार युवकों को चाकुओं से गोदा

जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत सुभाष नगर झण्डा चौक में गाड़ी चलाते समय कट लगने की बात पर उपजे विवाद के बाद बदमाशों ने चार युवकों को चाकुओं से गोद दिया। हमले में चारों युवक बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया। वहीं हमलावर मौके से फरार हो गए।पुलिस के मुताबिक राज सिंह राजपूत 24 वर्ष निवासी नई बस्ती सुभाष नगर झण्डा चौक थाना रांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह रसल चौक मे प्राइवेट काम करता है।

बीती रात अपने रिश्ते के भाईयों निखिल राजपूत, देव सिंह, मोहित सिंह और आयुष सेंगर के साथ ग्राम झुरझुरू के अपने खेत से खाना खा कर वापस अपने घर सुभाष नगर झण्डा चौक लौट रहा था। निखिल और देव स्कूटी से आगे थे, वह एवं मोहित बुलट गाड़ी में थे, आयुष अपनी साइन गाड़ी से पीछे चल रहा था सुभाष नगर झण्डा चौक में बड़ा पत्थर रांझी तरफ से एक स्कूटी और एक मोटर साइकिल में सत्यम साहू व अन्य 3 लडक़े आये और सत्यम साहू निखिल राजपूत की स्कूटी में कट मारते हुये आगे निकलने लगा, हमने बोला कैसे गाड़ी चला रहे हो तो चारों वापस आये और विवाद करने लगे। सभी लडक़ों ने अपनी अपनी जेब से चाकू निकाल कर हम लोगों पर हमला कर दिया, निखिल, मोहित, आयुष, देव सिंह समेत उसे चोटें आ गई। इसके बाद सभी भाग गए।

Next Post

युवक ने लगाई फांसी

Mon Jun 2 , 2025
जबलपुर: भेड़ाघाट थाना अंतर्गत ग्राम सिलुआ निवासी युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक सागर कोल 22 वर्ष निवासी ग्राम सिलुआ ने सूचना दी कि उसके भाई जय कुमार कोल 25 वर्ष रात को अपने कमरे में सो गया था. सुबह उठाने पर नहीं उठा दरवाजा तोडकर […]

You May Like