रोबोट ने दिया संदेश, 2500 लोगों ने ली नशामुक्ति की शपथ

इंदौर:नशे के खिलाफ जनजागरण को जनआंदोलन बनाने के उद्देश्य से इंदौर पुलिस ने बुधवार को ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान की शुरुआत भव्य जागरूकता रैली के साथ की. पुलिस कमिश्नर ने अभियान का शुभारंभ करते हुए प्रतिभागियों को अवेयरनेस बैज लगाए, नशामुक्ति की शपथ दिलाई और रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. रैली का सबसे बड़ा आकर्षण नशामुक्ति का संदेश देता रोबोट रहा, जिसने पूरे मार्ग में लोगों का ध्यान खींचा.

पुलिस आयुक्त कार्यालय पलासिया से शुरू हुई रैली गिटार तिराहा, पलासिया चौराहा, घंटाघर होते हुए 56 दुकान पहुंची. रैली में विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थी, एनसीसी कैडेट्स, ट्रैफिक मित्र, नगर सुरक्षा समिति के सदस्य, ट्रेनी डॉक्टर और सामाजिक संगठनों सहित करीब 2500 लोगों ने भाग लिया. प्रतिभागियों ने हाथों में नशा विरोधी संदेश लिखी तख्तियां लेकर लोगों को जागरूक किया. अभियान के तहत 15 से 30 जुलाई तक शहरभर में नुक्कड़ नाटक, जनसंवाद, पोस्टर और चित्रकला प्रतियोगिताएं, रील एवं शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता, सोशल मीडिया कैंपेन, वीडियो स्क्रीनिंग और अन्य गतिविधियों के जरिए लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया जाएगा.

स्वयं जागरूक हों और दूसरों को भी करें
पुलिस कमिश्नर, संतोष कुमार सिंह ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है. युवाओं को नशे से दूर रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. मैं नागरिकों से अपील करता हूं कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें

Next Post

बीजापुर में जिला अस्पताल के सामने अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, पहचान में जुटी पुलिस

Thu Jul 16 , 2026
बीजापुर, 16 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में जिला अस्पताल के सामने बुधवार शाम एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान तथा मृत्यु के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से गुरुवार सुबह […]

You May Like