भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को आयोजित स्वदेशी से स्वाबलंबन संगोष्ठी सह प्रदर्शनी के अवसर पर स्वदेशी अभियान के पोस्टर और मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा प्रकाशित ब्रोशर का विमोचन किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वदेशी अपनाने से न केवल स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहन मिलेगा बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। मुख्यमंत्री ने परिषद द्वारा किए जा रहे सामाजिक अभियानों की सराहना करते हुए आमजन से जुड़कर उन्हें और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और स्थानीय उत्पादकों का उत्साह बढ़ाया।
