श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरीले भजनों पर भक्ति भाव से झूमे श्रद्धालु


मंडला: नगर के श्याम अनुयायियों द्वारा श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में तृतीय वार्षिक आयोजन शुक्रवार की शाम चौपाटी के सामने किया गया। इस भव्य आयोजन में श्याम गीतों पर भक्ति भाव की सरिता बही, जिसमें बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने झूमकर अपनी आस्था प्रकट की।श्याम भक्तों ने आयोजन स्थल पर भव्य दरबार सजावट की, जिसके केंद्र में श्री खाटू श्याम जी का मनमोहक श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित की गई और आराध्य को नाना प्रकार के व्यंजनों के साथ 56 भोग अर्पित किए गए। पूरे आयोजन में इत्र वर्षा की गई, जिसने वातावरण को और भी मनमोहक और सुगंधित बना दिया।
भजन संध्या ने बांधा समां
तृतीय वार्षिक आयोजन में श्याम प्रेमी मित्र मंडली के तत्वावधान में संगीतमय भव्य आयोजन किया गया। जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक इंद्रेश तलरेजा, रेशमी शर्मा एवं निर्मल म्यूजिकल गु्रप के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक आस्था और भक्ति गीतों पर अपनी सुरीली प्रस्तुति दी। भजनों की धुन पर भक्त देर रात तक नाचते-गाते रहे।
कैबिनेट मंत्री ने की पूजन-अर्चन 
इस तृतीय वार्षिक आयोजन में मध्यप्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके विशेष रूप से शामिल हुईं। उन्होंने विधिवत रूप से पूजन-अर्चन कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि के लिए कामना की। मंत्री उइके ने प्रार्थना की कि खाटू श्याम जी की कृपा सभी के जीवन में आनंद, आरोग्यता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे।
भक्तों को वितरित किया प्रसाद 

आयोजन के उपलक्ष्य में शामिल जनसमुदाय के लिए श्याम रसोई रूपी भंडारे की व्यवस्था की गई, जिसमें सभी ने प्रसादी ग्रहण की। श्याम मित्र मंडली द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में आस्था प्रेमी बड़ी संख्या में शामिल हुए और सफल आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की।

Next Post

वॉटर फॉल में दो सहेलियों की मौत का मामला: फुटेज से तीन चिन्हित, पहचान के बाद होगी पूछताछ

Sat Nov 8 , 2025
जबलपुर: खमरिया थाना अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय की 9 वीं कक्षा में पढऩे वाली दो छात्राओं की भदभदा वॉटर फॉल में डूबने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी। सीसीटीव्ही फुटेज तीन लोगों को चिन्हित किया गया है जो घटना के समय वहां पर मौजूद थे। […]

You May Like