पुलिस ने किया तस्कर को गिरफ्तार, अवैध शराब और स्कूटी जब्त

भोपाल। गांधीनगर थाना पुलिस ने 58.5 लीटर अवैध शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपी के पास से मिली शराब के साथ एक स्कूटी को भी जब्त कर लिया है.

पुलिस के मुताबिक माईक्रो बीट स्तर पर लिये जा रहे जनसंवाद से सूचना के आधार पर रविवार को आरोपी को पकड़ा गया. आरोपी की पहचान जगदीश कुमार प्रियानी (51) निवासी शिवाजी वार्ड के रूप में की गई है. आरोपी की स्कूटी में रखे दो प्लास्टिक के थैले को चैक किया गया. उसके अंदर देशी मदिरा से भरे क्वार्टर रखे मिले. गिनती करने पर एक थैले में देशी मदिरा के कुल 275 क्वार्टर व दूसरे थैले में देसी मदिरा के कुल 50 क्वार्टर मिले जो कुल देशी शराब 58.5 लीटर मिली. पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब व एक्टिवा को जब्त कर लिया. आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया. आरोपी के खिलाफ पूर्व के आपराधिक रिकार्ड भी दर्ज हैं.

Next Post

ईरानी संपत्तियां पर लगी रोक हटाने पर विचार कर सकता है अमेरिका : जेडी वेंस

Mon Jun 22 , 2026
बर्गेनस्टॉक (स्विट्जरलैंड), 22 जून (वार्ता) अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने संकेत दिया है कि अमेरिका ईरान की जब्त की हुई विदेशी संपत्तियों को आंशिक रूप से उसे देने पर विचार कर सकता है, बशर्ते इस धनराशि का उपयोग ईरानी जनता के हित में हो और उसका इस्तेमाल आतंकवाद के […]

You May Like