ग्रामोदय विश्वविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हुआ युवा उत्सव

चित्रकूट: स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस को आज महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में पूरे उत्साह पूर्वक युवा उत्सव के रूप में मनाया गया। राष्ट्रगीत, मध्य प्रदेश गान, सूर्य नमस्कार, स्वामी विवेकानंद के जीवन पर चित्र प्रदर्शनी, तूलिका के द्वारा चित्र सृजन, शिकागो व्याख्यान का वीडियो प्रदर्शन, खेलकूद आदि युवा उत्सव कार्यक्रम के आकर्षण रहे।

इस अवसर पर कुल गुरु प्रो भरत मिश्रा ने स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को उनसे सीख लेने का आवाहन किया। आभार प्रदर्शन अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो आर पी वाजपेई ने किया। इस मौके पर ग्रामोदय विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Next Post

राष्ट्रीय युवा दिवस पर मैहर में किया गया सामूहिक सूर्य नमस्कार

Mon Jan 13 , 2025
सतना:स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस के अवसर पर युवा दिवस के उपलक्ष्य में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन 12 जनवरी को मैहर के आरपी पैलेस हाउसिंग बोर्ड में आयोजित किया गया। सूर्य नमस्कार के कार्यक्रम में राष्ट्रगीत वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम […]

You May Like

Play sound