हनोई, 05 नवंबर (वार्ता/शिन्हुआ) मध्य वियतनाम में भारी बारिश और बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 47 हो गई है, जबकि आठ लोग लापता हैं और 130 अन्य घायल हैं। यह जानकारी वियतनाम आपदा और डाइक प्रबंधन प्राधिकरण ने बुधवार को दी।
रिपोर्ट के अनुसार, 44,200 से अधिक घर अभी भी जलमग्न हैं, जबकि 108 अन्य नष्ट हो गए या बह गए, तथा 694 क्षतिग्रस्त हो गए।
बाढ़ ने 11,300 हेक्टेयर से ज़्यादा क्षेत्र में चावल और अन्य फ़सलों को जलमग्न कर दिया और 1,52,100 से ज़्यादा मवेशी और मुर्गियां मारे गए या बह गए।
रिपोर्ट में कहा गया कि बिजली कटौती से 95,300 से अधिक घर प्रभावित हो रहे हैं।
