पंचायतों के उप चुनाव का कार्यक्रम घोषित

सीहोर। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायतों के उप निर्वाचन के लिए उप निर्वाचन कार्यक्रम घोषित किया गया है.

जिले में पंच के 8 और सरपंच का 1 पद रिक्त है.इसमें सीहोर जनपद की ग्राम पंचायत बिजलोन, धबोटी और भोजनगर शामिल हैं. आष्टा जनपद की ग्राम पंचायत भानाखेड़ी, डूका, झरखेड़ी, जताखेड़ा एवं लसूडिया हटेसिंग शामिल हैं. इछावर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत बोरदीकलां भी शामिल है.

सोमवार को निर्वाचन की सूचना, सीटों के आरक्षण एवं मतदान केंद्रों की सूचना का प्रकाशन किया गया है तथा इसी तारीख से नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है.

नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तारीख 15 दिसंबर है. नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा 16 दिसंबर, नाम वापस लेने, अभ्यर्थियों की सूची तैयार करने तथा निर्वाचन प्रतीकों के आवंटन की अंतिम तारीख 18 दिसंबर निर्धारित की गई है. मतदान 29 दिसंबर को होगा. दी गई जानकारी के अनुसार इसी क्रम में केवल पंच पद के लिए मतदान केंद्र पर की जाने वाले मतगणना 29 दिसंबर को ही की जाएगी.

Next Post

रानी दमयंती पुरातत्व संग्रहालय का होगा कायाकल्प: लोधी

Mon Dec 8 , 2025
दमोह। संस्कृति, पर्यटन एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने रविवार शाम कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के साथ रानी दमयंती पुरातत्व संग्रहालय के व्यापक कायाकल्प कार्यों का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण जिले की पर्यटन क्षमता को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।निरीक्षण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष […]

You May Like