गाय के बछड़े का शिकार कर तेंदुआ पड़ोस के खेत में छोड़ गया शव

पानसेमल: वन परिक्षेत्र में गाय के बछड़े का शिकार कर तेंदुआ पड़ोस के खेत में शव छोड़ गया। सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाया।वन विभाग के डिप्टी रेंजर राजू पाटिल ने बताया कि सुमित शर्मा द्वारा सूचना के बाद वनरक्षक बाबूलाल मौर्य,संतोष अलूने,महेश साकले के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरक्षण कर पंचनामा बनाया।

पानसेमल से करीब 3 किलोमीटर की दूरी पर खेत में घटना हुई है,वन विभाग की टीम ने पगमार्क का निरीक्षण किया जिसमें तेंदुए की पुष्टि हुई है,तेंदुए ने बछड़े को सुमित शर्मा के खेत से घसीटा और पड़ोस में योगेश शर्मा के खेत में ले गया जहां बछड़े का शव क्षत विक्षत हालत में मिला।

Next Post

सलामतपुर पुलिस ने किया SBI का निरीक्षण

Wed Mar 26 , 2025
सलामतपुर: सलामतपुर पुलिस ने भारतीय स्टेट बैंक ब्रांच सलामतपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। वहां की व्यवस्थाओं के बारे में बैंक अफसरों से चर्चा की। वहीं खाताधारकों को भी समझाइश दी। रायसेन पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे के निर्देश पर जिले भर में सभी बैंकों एवं वित्तीय प्रतिष्ठानों के निरीक्षण एवं संचालकों […]

You May Like