सलामतपुर: सलामतपुर पुलिस ने भारतीय स्टेट बैंक ब्रांच सलामतपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। वहां की व्यवस्थाओं के बारे में बैंक अफसरों से चर्चा की। वहीं खाताधारकों को भी समझाइश दी। रायसेन पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे के निर्देश पर जिले भर में सभी बैंकों एवं वित्तीय प्रतिष्ठानों के निरीक्षण एवं संचालकों को निर्देश देने बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरे हमेशा चालू रखने और जिन बैंकों में नहीं लगे हैं.
वहां लगवाने की हिदायत दे रहे हैं। निरीक्षण के दौरान ही प्रधान आरक्षक विकास श्रीवास्तव ने बैंक से रकम ले जा रहे नज़दीकी गांव के किसान को नोट की गड्डी हाथ में ले जाते हुए देखकर उसे सुरक्षित ढंग से अपनी राशि ले जाने की समझाइश दी। कहा कि इसी लापरवाही के कारण लूट व चोरी की घटनाएं हो जाती हैं। इसके साथ ही वहां भीड़ में मौजूद किसानों को भी समझाइश देकर बैंक से पैसों की निकासी में विशेष सावधानी बरतने को कहा है।
इनका कहना है
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सलामतपुर की भारतीय स्टेट बैंक का आस्कमिक निरीक्षण किया गया। अफसरों से सुरक्षा व व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा भी की। इस दौरान बैंकों के सीसीटीवी भी चेक किए गए। खासतौर से पुलिस प्रशासन बैंकों पर सख्ती से नजर रख रहा है। ताकि आगे किसी प्रकार की कोई अनहोनी ना हो सके।
दिनेश सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी सलामतपुर
