जबलपुर: गैरीसन ग्राउंड में नगर निगम द्वारा आयोजित ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह समारोह’ में 121 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। घोड़े और बग्घी में सवार 121 दूल्हों की एक साथ निकली बारात मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। समारोह में शहनाई, जयघोष और पुष्प वर्षा ने उत्सव को और भव्य बना दिया। गैरीसन ग्राउंड की सजावट और भव्यता ने उपस्थित लोगों को अयोध्या और जनकपुरी का अहसास दिलाया। नव-विवाहित जोड़े और उनके परिजन उपहार पाकर भावुक और उत्साहित दिखाई दिए।
केन्द्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने वर-वधुओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह आयोजन अद्भुत है। उन्होंने कहा कि ऐसा सामूहिक विवाह, ऐसी तैयारी और इतना उत्साह आज तक मैने नहीं देखा है। उन्होंने नगर निगम प्रशासन और महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू को इस आयोजन के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समारोह को ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बताते हुए कहा कि यह गरीब परिवारों के लिए संबल और समाज के लिए प्रेरणा है।
उन्होंने वर-वधुओं को सुखमय दांपत्य जीवन की शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू सहित उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों ने वर-वधुओं को आशीर्वाद प्रदान कर शुभकामनाए दी और नगर निगम की अद्भुत व्यवस्थाओं की सराहना की। परिजनों ने कहा कि यह आयोजन के वल विवाह समारोह नहीं, बल्कि विभिन्न धर्मों और वर्गों के परिवारों की एकजुटता का जीवंत उदाहरण है।
एक मंच पर गूंजी शहनाई और निकाह के बोल
गैरीसन ग्राउंड में एक ओर जहाँ “राजा राम जय सीताराम“ के जयघोष और शहनाई की गूंज थी, वहीं दूसरी ओर निकाह की रस्में भी पूरी की गईं। 121 जोड़ों ने एक साथ नए जीवन की शुरुआत की। चारों ओर पुष्प वर्षा और भव्य आतिशबाजी ने उत्सव को दोगुना कर दिया। “दूल्हे का सेहरा सुहाना लगता है…“ जैसे गीतों ने बारातियों और परिजनों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
उपहारों की हुई बौछार
शासन और स्थानीय प्रशासन ने मिलकर बेटियों को नई गृहस्थी के लिए भरपूर सहयोग दिया, शासन की ओर से प्रत्येक जोड़े को 49,000 रुपये की राशि प्रदान की गई। कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने सभी जोड़ों को अपनी ओर से फ्रिज उपहार में दिए। महापौर ने बेटियों को गोल्ड प्लेटेड चांदी का मंगलसूत्र, सूटकेश, शेरवानी, पगड़ी, लहंगा-चुनरी, 51 बर्तनों का सेट और दीवार घड़ी भेंट की।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर सांसद सुमित्रा बाल्मीक, आशीष दुबे, विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी, अजय विश्नोई, सुशील तिवारी इन्दू, डॉं. अभिलाष पाण्डेय, नीरज सिंह, संतोष बड़कड़े, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती आशा गोटिया, निगमाध्यक्ष रिकुंज विज, एम.आई.सी. सदस्य, समस्त पार्षदगण एवं कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय, निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
धर्म में राजनीति नहीं आना चाहिए: प्रमाणसागर
केंद्रीय मंत्री नड्डा एवं मुख्यमंत्री ने लिया मुनिश्री से आशीर्वाद
बसंत पंचमी के अवसर पर संगम कॉलोनी में आयोजित धर्मसभा में केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मुनि श्री प्रमाणसागर महाराज से भेंट कर आशीर्वाद लिया। मुनि श्री प्रमाणसागर महाराज ने कहा कि भारतीय संस्कृति ऋषियों और मुनियों की संस्कृति रही है, राजा-महाराजा की नहीं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राजनीति को धर्म का प्रकाश मिलना चाहिए, लेकिन धर्म में राजनीति नहीं आना चाहिए। मुनि श्री ने कहा कि धर्म समाज को अनुशासित करे लेकिन सत्ता का साधन न बने, और राजनीति धर्म का दामन थामे लेकिन संप्रदाय न बने। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धर्मी व्यक्ति बताते हुए उनकी उपलब्धियों की प्रशंसा की।
केंद्रीय मंत्री जे. पी. नड्डा, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, महापौर जगत बहादुर सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिकों को आशीर्वाद देते हुए मुनि श्री ने उनके योगदान की सराहना की। केंद्रीय मंत्री जे. पी. नड्डा ने कहा, हमारे देश की सांस्कृतिक विरासत अतुलनीय है। ऋषियों द्वारा दिया गया ज्ञान मानवता को आगे बढ़ाने का मार्ग दिखाता है। उन्होंने मुनि श्री की भूमिका को प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुंडलपुर के बड़े बाबा और आचार्य श्री के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। धर्मसभा में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, पी. डब्ल्यू. डी. मंत्री राकेश सिंह, स्थानीय विधायक अभिलाष पांडे, पूर्व मंत्री अलका जैन, शहर के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित थे। संचालन बाल ब्र. अभय एवं अमित पड़रिया ने किया।जल संरचनाएं गोंडवाना साम्राज्य के अतीत का जीवंत प्रमाण।
गोंडवाना कालीन वीर बावड़ी और जल मंदिर का अवलोकन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय स्वास्थ एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने जबलपुर के ऐतिहासिक ‘जल मंदिर’ और ‘वीर बावड़ी’ परिसर का भ्रमण कर पुनरुद्धार कार्यों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जल संरचनाएं गोंडवाना साम्राज्य के गौरवशाली अतीत का जीवंत प्रमाण है।मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री श्री नड्डा ने बावड़ी की वास्तुकला और इसके पुनरुद्धार कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य ध्येय हमारी ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजना और आने वाली पीढ़ी को इससे परिचित कराना है।
लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने परियोजना की विस्तृत जानकारी दी। रानी ताल और चेरी ताल के मध्य स्थित अद्वितीय स्थापत्य अवलोकन के दौरान अवगत कराया गया कि यह बावली केवल एक जल संरचना नहीं है, बल्कि यह गोंडवाना साम्राज्य की समृद्ध विरासत का प्रतीक है।हरे कृष्णा आश्रम भेड़ाघाट में पहुंचे मुख्यमंत्रीजबलपुर प्रवास पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का भेड़ाघाट स्थित हरे कृष्णा आश्रम पहुंचे। इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष शरद अग्रवाल के द्वारा उनका स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने स्वामी रामचंद्र महाराज का आशीर्वाद लिया एवं राधा कृष्ण भगवान का पूजन अर्चन किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारी उपस्थित थे।
