रणजी ट्रॉफी: अक्षय वाडकर ने रचा इतिहास, 71% विनिंग रिकॉर्ड के साथ बने विदर्भ के सबसे सफल कप्तान, फैज फजल की बराबरी की

नई दिल्ली, 20 नवंबर 2025: पूर्व रणजी चैम्पियन विदर्भ की बड़ौदा पर शानदार जीत के साथ बुधवार का दिन ऐतिहासिक रहा। इस जीत के साथ कप्तान अक्षय वाडकर ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में विदर्भ के कप्तान के रूप में फैज फजल की बराबरी कर ली। दोनों की झोली में अब 20-20 जीत दर्ज हैं, लेकिन वाडकर सबसे कम मैचों में यह उपलब्धि हासिल करने वाले विदर्भ के पहले कप्तान बन गए हैं। विनिंग प्रतिशत (71%) के मामले में वे अब तक के सर्वश्रेष्ठ कप्तान हैं।

बल्ले और विकेटकीपिंग से भी शानदार योगदान

कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज अक्षय वाडकर का फर्स्ट क्लास कॅरियर अब तक शानदार रहा है। उन्होंने 68 मैचों की 104 इनिंग में 46.25 के औसत से 4070 रन बनाए हैं, जिनमें 11 शतक और 19 अर्धशतक शामिल हैं। विकेट के पीछे उन्होंने अब तक 157 कैच और 25 स्टम्पिंग कर टीम को मजबूती दी है। मैच समीक्षक दिलीप सिंह उपरिंग के अनुसार, अब एक जीत मिलते ही वाडकर विदर्भ के लिए सबसे अधिक पूर्ण जीत वाले कप्तान भी बन जाएंगे।

‘हमारा फोकस पूर्ण जीत पर ही रहता है’

मैच के बाद चर्चा करते हुए कप्तान अक्षय वाडकर ने कहा कि उनकी खेल प्लानिंग बिल्कुल सिंपल रहती है। “हम पूर्ण जीत के बारे में सोचकर मैदान में उतरते हैं।” उन्होंने कहा कि उनकी टीम के खिलाड़ियों को मैच कैसे बदलना है यह अच्छे से पता है। वाडकर सिर्फ खिलाड़ियों को मैच के हालात में ढालने की कोशिश करते हैं और उम्मीद जताई कि विदर्भ टीम का प्रदर्शन आगे भी ऐसा ही चलता रहेगा।

Next Post

नेपाल प्रीमियर लीग में प्रियांक पांचाल का धमाकेदार डेब्यू, 48 गेंदों पर 90 रन की तूफानी पारी, बने डेब्यू में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज

Thu Nov 20 , 2025
नई दिल्ली, 20 नवंबर 2025: घरेलू क्रिकेट में लगातार रनों की बरसात करने के बावजूद प्रियांक पांचाल टीम इंडिया में जगह नहीं बना सके। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मौका नहीं मिलने की कसक उन्होंने नेपाल की धरती पर दूर कर दी है। नेपाल प्रीमियर लीग में अपने डेब्यू मैच में […]

You May Like