जहांगीराबाद में सड़क और फुटपाथ तक दुकानदारों का कब्ज़ा

भोपाल। राजधानी भोपाल के व्यस्ततम बाजारों में से एक, जहांगीराबाद बाजार में दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण ने एक गंभीर समस्या खड़ी कर दी है। अपनी दुकानों को आगे बढ़ाकर, इन दुकानदारों ने न केवल सड़क के एक बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया है, बल्कि पैदल चलने वालों और वाहन चालकों के लिए भी भारी असुविधा पैदा कर दी है। जहांगीराबाद, जो कि शहर का, हमेशा से ही एक महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र रहा है। यहां विभिन्न प्रकार की दुकानें हैं, जिनमे हमेशा ग्राहकों की भीड़भाड़ रहती है, खासकर त्योहारों और विशेष अवसरों के दौरान। कई दुकानदार अपनी वस्तुओं को सड़क तक फैलाकर रखते हैं, अस्थायी शेड और काउंटर बना लेते हैं, जिससे सड़क संकरी हो जाती है।

फुटपाथ, जो पैदल चलने वालों के लिए सुरक्षित रास्ता प्रदान करने के लिए बनाए गए थे, अब पूरी तरह से दुकानदारों के कब्जे में हैं। लोगों को सड़क पर चलने के लिए मजबूर होना पड़ता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।

इनका कहना है

जहांगीराबाद मार्केट में अतिक्रमण की शिकायत काफी समय से मिल रही है, जिसके ऊपर ध्यान देते हुए अनाउंसमेंट और बाहरी ठेले हटाए जाते है, बाकी बाज़ार के अंदर की दुकानों द्वारा हुए अतिक्रमण को जल्दी ही हटाया जाएगा।
शैलेन्द्र सिंह भदौरिया, अतिक्रमण अधिकारी, नगर निगम भोपाल

Next Post

इंदौर MP का पहला जिला बना जहां की सभी पंचायतों में लगे उद्योग

Tue Apr 22 , 2025
इंदौर:इतिहास रचते हुए इंदौर ने ऐसा पहला ज़िला बनने का गौरव प्राप्त किया है, जिसकी सभी पंचायतों में सूक्ष्म, लघु और मध्यम स्तर के उद्योग स्थापित हो गए हैं. इस उपलब्धि से न केवल ज़िले का औद्योगिक परिदृश्य सशक्त हुआ है, बल्कि स्थानीय स्तर पर युवाओं को रोज़गार के नए […]

You May Like