स्वतंत्रता दिवस की फाइनल रिहर्सल हुई पूरी

जबलपुर: स्वतंत्रता दिवस के जिले के मुख्य समारोह में प्रस्तुत की जाने वाली परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल बुधवार की सुबह पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड पर संपन्न हुई । स्वतंत्रता दिवस पर जिले का मुख्य समारोह पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड पर आयोजित किया जायेगा। इस दौरान हर घर तिरंगा रैली भी निकाली गई।

सभी ने उत्साहपूर्वक हर घर तिरंगा, स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग के थीम पर नारे लगाये और लोगों को हर घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर दीपक सक्सेना,पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय, सीईओ जिला पंचायत अभिषेक सिंह,अपर कलेक्टर नाथूराम गोंड सहित अन्य संबंधित अधिकारी अंतिम रिहर्सल में मौजूद थे।

Next Post

अखिल भारतीय बुचीबाबू क्रिकेट टूर्नामेंट 18 अगस्त से 9 सितंबर तक चेन्नई में

Wed Aug 13 , 2025
चेन्नई, 13 अगस्त (वार्ता) गत विजेता हैदराबाद सहित कुल 16 टीमें चेन्नई में 18 अगस्त से 9 सितंबर तक आयोजित होने वाले अखिल भारतीय बुचीबाबू आमंत्रण क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग ले रही हैं। टेक स्पोर्ट्स द्वारा प्रायोजित इस टूर्नामेंट में विजेताओं को तीन लाख रुपये और उपविजेता को दो लाख […]

You May Like