भोपाल: हिंदू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित कर्मश्री कवि सम्मेलन के 25वें वर्ष के आयोजन की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में शनिवार को आयोजन स्थल अटल पथ, तात्या टोपे स्टेडियम मार्ग पर मंत्री और जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।
स्थल निरीक्षण के दौरान मंत्री विश्वास सारंग, कवि सम्मेलन के आयोजक विधायक रामेश्वर शर्मा और विधायक भगवानदास सबनानी मौजूद रहे। उन्होंने आयोजन स्थल पर मंच, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों से चर्चा की और आवश्यक निर्देश भी दिए।
यह भव्य कवि सम्मेलन 18 मार्च को शाम 8 बजे से आयोजित होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। आयोजन में देश के प्रख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास सहित कई दिग्गज कवि अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।आयोजकों के अनुसार, कर्मश्री कवि सम्मेलन का यह 25वां वर्ष है, जिसे विशेष रूप से भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है
