अधिवक्ता के घर में घुसकर तोडफ़ोड़, जानलेवा हमला

जबलपुर। कोतवाली थाना अंतर्गत दरहाई में शुक्रवार सुबह पारिवारिक विवाद पर एक अधिवक्ता के घर में जबरन घुसकर न केवल जमकर तोडफ़ोड़ की गई, बल्कि उनके बड़े भाई पर लोहे की रॉड से हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया गया। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दरहाई निवासी 38 वर्षीय सिद्धार्थ जैन पेशे से अधिवक्ता हैं। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे वे कामकाज के सिलसिले में घर से न्यायालय जाने के लिए निकल रहे थे। इसी दौरान उनके बड़े भाई सिद्धांत जैन के ससुराल पक्ष से संस्कार लखेरा, राम लखेरा और गोलू लखेरा आ धमके और जबरन घर के भीतर प्रवेश कर गए। घर में घुसते ही आरोपियों ने विवाद शुरू कर दिया और घर में रखे कीमती सामान में तोडफ़ोड़ कर भारी नुकसान पहुंचाया। जब बड़े भाई सिद्धांत जैन ने विरोध किया, तो आक्रोशित संस्कार लखेरा ने लोहे की रॉड से उनके सिर पर हमला कर दिया। वहीं, साथ आए राम लखेरा और गोलू लखेरा ने हाथ-मुक्कों से बेरहमी से मारपीट की।

Next Post

7 हफ्ते के घायल हाथी के बच्चे राजा को हवाई मार्ग से लाया गया अनंत अंबानी के वंतारा

Fri Nov 20 , 2026
जन्म के पहले ही दिन टूटी थी जांघ की हड्डी, 2,500 किलोमीटर का सफर 4 घंटे में पूरा, अब जामनगर में होगा जीवन रक्षक इलाज जामनगर / गुवाहाटी, 20 नवंबर: असम में जन्म के पहले ही दिन जांघ की हड्डी टूटने से जीवन और मृत्यु के बीच जूझ रहे 7 […]

You May Like