इंदौर में NEET (UG) 2026 परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में शुरू

इंदौर। शहर में रविवार को NEET (UG) 2026 परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए जिले में कुल 57 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां बड़ी संख्या में परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे।

 

सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों का प्रवेश शुरू हो गया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी अभ्यर्थियों की सख्ती से जांच की जा रही है। केंद्रों के बाहर अभिभावकों की भीड़ देखी गई, वहीं प्रशासन द्वारा व्यवस्थाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई।

 

परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए आईसीटीएसएल की बसें सुबह 9 बजे से बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध कराई गईं, जो शाम तक संचालित रहेंगी।

 

सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक व्यवस्था की गई है। हर केंद्र पर मेडिकल स्टाफ की तैनाती की गई है, जबकि पांच केंद्रों पर एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

Next Post

कूड़नताल में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भजनों पर झूम उठे श्रद्धालु

Sun May 3 , 2026
छतरपुर। शहर के कूड़नताल स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन भक्ति की अविरल धारा बही। आदिवासी समुदाय और क्षेत्रवासियों के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे इस धार्मिक अनुष्ठान में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया […]

You May Like