गुणवत्ता से समझौता नहीं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई : आयुक्त

सतना: शहर की सड़कों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुगम बनाने की दिशा में नगर पालिक निगम सतना द्वारा सड़क मरम्मत कार्यों को गति प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में आयुक्त शैलेन्द्र सिंह ने वीर सावरकर चौक से कृष्ण नगर मार्ग तक संचालित सड़क मरम्मत कार्य का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति एवं तकनीकी मानकों का जायजा लिया।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध हो सके। आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी प्राप्त कर सड़क मरम्मत कार्य में उपयोग की जा रही निर्माण सामग्री, कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सड़क की सतह, मरम्मत की गुणवत्ता तथा कार्य की प्रगति का मौके पर अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री मुकेश चतुर्वेदी, सहायक यंत्री आकाश बट्टी, संविदाकार एवं निर्माण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
दिए सख्त निर्देश
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा गुणवत्ता संबंधी कमी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों एवं गुणवत्ता मानदंडों के अनुरूप ही किए जाएं।

Next Post

खिरक से दो भैंस और दो मोबाइल चोरी, अज्ञात के खिलाफ केस

Thu Aug 13 , 2026
ग्वालियर: पनिहार थाना क्षेत्र के ग्राम बरई में घर के खिरक से दो भैंस और दो मोबाइल चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार फरियादी संजय पुत्र पातीराम कुशवाह, उम्र 28 […]

You May Like

मनोरंजन