
सिवनी। माचागोरा बांध से भीमगढ़ बांध के लिए नहर द्वारा पानी छोड़ा गया हैं। इस अवसर पर छिंदवाड़ा सांसद विवेक साहू एवं विधायक सिवनी दिनेश राय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति रही।
उल्लेखनीय हैं कि पानी के भीमगढ़ बांध तक पहुँचने से जलस्तर से बढ़ोतरी होने पर भीमगढ़ बांध से संचालित हो रही नगरीय क्षेत्र सिवनी एवं अन्य समूह नलजल योजना का क्रियान्वयन सुगमता होगी। इस दौरान नहर से सिंचाई एवं अन्य प्रयोजन के लिये पानी लेना पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया।
