महंगे शौक ने बनाया मोबाइल स्नेचर

इंदौर:राह चलते लोगों के हाथों से दिनदहाड़े मोबाइल झपटकर फरार होने वाले दो शातिर बदमाशों को कनाड़िया पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों ने शहर के अलग अलग थाना क्षेत्रों में मोबाइल स्नैचिंग की कई वारदातें करना कबूल किया है. पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के पांच मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल की गई एक्टिवा स्कूटी बरामद की है. जब्त सामान की कुल कीमत करीब ढाई लाख रुपए बताई गई है. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि महंगे शौक पूरे करने के लिए वे मोबाइल झपटमारी की वारदातों को अंजाम देते थे.
मंगलवार 7 जुलाई को छोटा राजबाड़ा निवासी शिवांगी सेन प्रतिमा के पास ऑटो का इंतजार कर रही थीं. इसी दौरान एक्टिवा पर सवार दो युवक आए और उनके हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गए. शिकायत के आधार पर कनाड़िया थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई. जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले. फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने मयूर नगर, मुसाखेड़ी में रहने वाले सन्नी सिंह टुटेजा उम्र 24 साल और अजय बानखेड़े उम्र 20 साल को हिरासत में लिया, पूछताछ में दोनों ने मोबाइल झपटमारी की वारदातें करना स्वीकार कर लिया. पुलिस ने सन्नी के कब्जे से तीन मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई एक्टिवा एमपी 09 डीएस 4507, जबकि अजय के कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं. पुलिस अब दोनों से शहर में हुई अन्य मोबाइल स्नैचिंग की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ कर रही है.
चोरी के पांच मोबाइल और एक एक्टिवा बरामद
डीसीपी जोन-2 अमन सिंह राठौड़ ने बताया कि आरोपियों से चोरी के पांच मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल की गई एक्टिवा बरामद हुई है. पूछताछ में दोनों ने शहर के अलग अलग थाना क्षेत्रों में मोबाइल झपटमारी की घटनाएं करना स्वीकार किया है. अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है

Next Post

हनुमान मंदिर के पीछे गांजा बेचने की फिराक में खड़े दो तस्कर दबोचे

Mon Jul 13 , 2026
इंदौर: राऊ पुलिस ने दो शातिर गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी गांजे की छोटी छोटी पुड़िया बनाकर क्षेत्र में सप्लाई करते थे. पुलिस ने उनके कब्जे से 2.400 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 65 हजार रुपए आंकी गई है. आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट […]

You May Like