‘बिग बॉस 19’ कंटेस्टेंट्स का धमाकेदार रीयूनियन, अशनूर कौर ने आवेज-नगमा संग शेयर किया मस्ती भरा वीडियो

नई दिल्ली, 11 दिसंबर, 2025: ‘बिग बॉस 19’ के कंटेस्टेंट्स का हाल ही में एक मजेदार रीयूनियन हुआ, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। शो की पॉपुलर कंटेस्टेंट अशनूर कौर ने अपने खास दोस्तों अभिषेक बजाज, आवेज दरबार, नगमा मिराजकर और प्रणित मोरे के साथ एक यादगार शाम बिताई। सभी ने साथ में मस्ती की और इन पलों को कैमरे में कैद किया। हालांकि, इस मिलन समारोह में शो के विनर गौरव खन्ना की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बनी रही।

अशनूर कौर ने ‘बिग बॉस 19’ में अपनी मजबूत राय और बिंदास रवैये से खूब सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन फिनाले से ठीक पहले एक घटना ने उनकी जर्नी को अचानक खत्म कर दिया। अशनूर पर आरोप लगा कि उन्होंने गुस्से में तान्या मित्तल पर लकड़ी का तख्ता फेंक दिया था। इस घटना को गंभीर मानते हुए मेकर्स ने उन्हें घर से बाहर कर दिया था।

शो से बाहर आने के बाद एक इंटरव्यू में अशनूर कौर ने उस घटना को पूरी तरह समझ न पाने की बात कही। उन्होंने कहा कि वह ट्रॉफी जीतने के बहुत करीब थीं और एडीटिंग में पूरा सच नहीं दिखाया गया। अशनूर ने खुद को बहुत इमोशनल इंसान बताते हुए कहा कि उस पल की गर्मी में सब गलत तरीके से हो गया। उन्होंने कहा कि वह अब आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं।

Next Post

यात्रियों के वजन से बस का सस्पेंशन टूटा, यात्रियों का आगे का कार्यक्रम अस्त व्यस्त

Thu Dec 11 , 2025
शिवपुरी: शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में स्थित पडोरा चौराहे पर ‘पंडित ट्रेवल्स’ की एक यात्री बस में क्षमता से अधिक सवारियां भरने के कारण बस का सस्पेंशन टूट गया। बस के रुक जाने और अपनी यात्रा जारी न रख पाने से परेशान यात्रियों ने मौके पर पुलिस को […]

You May Like

मनोरंजन