पत्नी की चेन बेचकर नेपाल में काटी फरारी

इंदौर: लव जिहाद के लिए फंडिंग करने के आरोपी कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी ने पुलिस पूछताछ में फरारी के दौरान नेपाल में छिपे रहने का सनसनीखेज खुलासा किया है. उसने कबूला कि वहां मिलने उसकी पत्नी भी गई थी और उसे खर्च के लिए 75 हजार रुपए दिए. थोडे ही दिनों बाद में पैसे खत्म हो गए तो उसने पत्नी की सोने की चेन भी बैच दी.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, नेपाल में कुछ दिन रुकने के बाद कादरी ने पत्नी को पुलिस के डर से वापस इंदौर भेज दिया. पूछताछ में सामने आया कि फरारी के दौरान वह लगातार जगह बदलता रहा और संपर्क में रहने के लिए कई बार मोबाइल भी बदलने पड़े. अब पुलिस उन रास्तों की तस्दीक कर रही है जिनसे होकर कादरी नेपाल गया था.

उसके नेपाल प्रवास के दौरान किन लोगों से मुलाकात हुई और फंडिंग से जुड़े और कौन लोग उसकी मदद कर रहे थे, इस दिशा में भी जांच तेज हो गई है. अनवर कादरी को न्यायालय ने तीन सितंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा है. इस दौरान पुलिस उससे फंडिंग नेटवर्क, फरारी के दौरान बने संपर्कों और स्थानीय मददगारों को लेकर कई अहम सवाल पूछने की तैयारी में है

Next Post

रघुवंशी हत्याकांड: आखिरी रात हुई थी बातचीत, कुछ घंटे बाद उठा लिया खौफनाक कदम

Sun Aug 31 , 2025
इंदौर: शराब कारोबारी की आत्महत्या के मामले में पुलिस की जांच अब ब्लैकमेलिंग की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है. जिस रात उसने जहर खाकर जान दी, उसी रात करीब 9 बजे उसकी बातचीत हुई थी और इसके महज साढ़े पांच घंटे बाद उसने जिंदगी खत्म कर ली. […]

You May Like