ग्वालियर आगमन पर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भव्य स्वागत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की अगवानी

ग्वालियर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का बुधवार को ग्वालियर आगमन पर आत्मीय स्वागत किया गया। केन्द्रीय गृह मंत्री रात्रि लगभग 9.30 बजे विशेष विमान द्वारा महाराजपुरा स्थित भारतीय वायुसेना के विमानतल पर पधारे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विमानतल पर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अगवानी की।

वायुसेना के विमानतल पर केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, राज्य सरकार के मंत्रिगण कैलाश विजयवर्गीय, तुलसीराम सिलावट, नारायण सिंह कुशवाह, चेतन्य काश्यप, प्रद्युम्न सिंह तोमर व राकेश शुक्ला, सांसद भारत सिंह कुशवाह, पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया, अनूप मिश्रा व डॉ. नरोत्तम मिश्र, प्रदेश भाजपा प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष शहर जयप्रकाश राजौरिया व ग्रामीण प्रेम सिंह राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों ने केन्द्रीय गृह मंत्री का आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर संभागीय आयुक्त मनोज खत्री, पुलिस महानिरीक्षक अरविंद कुमार सक्सेना, कलेक्टर रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह एवं नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Next Post

अमेरिकी नागरिकों से टेक सपोर्ट धोखाधड़ी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Wed Dec 24 , 2025
नयी दिल्ली, 24 दिसंबर (वार्ता) दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में अवैध कॉल सेंटर के माध्यम से अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाने वाले चंद्र प्रकाश गुप्ता को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। राजधानी क्षेत्र में तकनीकी सहयोग से यह घोटाला बड़े पैमाने पर संचालित हो रहा था। अधिकारियों ने […]

You May Like