खाद्य प्रतिष्ठानों में ननि मजिस्ट्रेट ने मारा छापा, मिली गंदगी

जबलपुर: नगर निगम मजिस्ट्रेट ने अरुण कुमार गोयल ने बाजार क्षेत्रों में प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर दी। सदर चौपाटी स्थित मनीष डोसा वाले पर नियमों के उल्लंघन करते पाए जाने पर लायसेंस सस्पेंड करते हुए 3 हजार रूपये का जुर्माना लगाया इसी प्रकार मधु कलश में अत्यधिक गंदगी पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। अचानक हुई प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई से हडक़ंप मच गया ।
जानकारी के अनुसार नगर निगम मजिस्ट्रेट अरुण कुमार गोयल ने बाजार क्षेत्रों पर कार्यवाही की। यह कार्यवाही नागरिकों की सेहत सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। सदर चौपाटी जैसे लोकप्रिय स्थानों पर की गई जांच, नागरिकों की सेहत के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सदर चौपाटी स्थित मनीष डोसा वाले पर नियमों के उल्लंघन करते पाए जाने पर लायसेंस सस्पेंड करते हुए 3 हजार रूपये का जुर्माना लगाया इसी प्रकार मधु कलश में अत्यधिक गंदगी पाए जाने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि जहाँ नियमों का उल्लंघन मिला वहां कार्रवाई हुई, वहीं ओवन क्लास फैक्ट्री जैसी इकाइयों की सराहना भी की गई जहाँ व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।

Next Post

जनगणना: प्रशिक्षण संपन्न, अब स्व-गणना की बारी

Sun Apr 26 , 2026
जबलपुर: आगामी जनगणना 2027 को लेकर शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर निगम के तत्वावधान में प्रगणकों और फील्ड ट्रेनरों का महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है। कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह और निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के मार्गदर्शन में इस पूरी प्रक्रिया को पूर्ण किया गया है। इस बार […]

You May Like