
रीवा। आज यहां आए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने त्योंथर की जनता को विकास की कई सौगातें दीं। उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश में श्रीकृष्ण तीर्थ और गीता भवन बनाए जाएंगे तथा नगर निगम व नगर परिषदों में भी गीता भवन निर्मित होंगे, ताकि गीता का संदेश हर घर-नगर तक पहुँचे। उन्होंने 400 एकड़ भूमि पर औद्योगिक क्षेत्र और युवाओं के लिए नया आईटीआई स्थापित करने की बात कही। त्योंथर के सिविल अस्पताल की क्षमता 50 से बढ़ाकर 100 बेड की जाएगी तथा टमस नदी किनारे रिवर कॉरिडोर विकसित कर पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने दिवंगत जिला पंचायत सदस्य स्व. लीना वर्मा के परिवार को 5 लाख रुपये की सहायता भी प्रदान की।
