गणेशोत्सव की धूम : बाजार में सजीं इको-फ्रेंडली मूर्तियां, 50 से 20 हजार तक की कीमत

झाबुआ। गणेशोत्सव का पर्व 27 अगस्त से शुरू होकर 6 सितंबर तक उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। त्योहार को लेकर शहर का माहौल भक्तिमय हो चुका है। मुख्य बाजार, थांदला गेट, जिला चिकित्सालय मार्ग, राजवाड़ा और नेहरू मार्ग सहित कई स्थानों पर गणेशजी की मूर्तियों की दर्जनों दुकानें सज गई हैं। विभिन्न मंडल और समितियां बड़ी मूर्तियों की बुकिंग कर रही हैं, वहीं आमजन भी घरों में विराजमान कराने के लिए मूर्तियां पसंद कर रहे हैं।

इस बार बाजार में इको-फ्रेंडली गणेशजी की मूर्तियां विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। मिट्टी से बनी ये मूर्तियां 500 से 2 हजार रुपये तक की रेंज में उपलब्ध हैं। वहीं सामान्य मूर्तियों की कीमत 50 रुपये से शुरू होकर 20 हजार रुपये तक है।

अन्नपूर्णा मूर्ति भंडार के संचालक रवि राठौर ने बताया कि वह पिछले 15 वर्षों से गणेश मूर्तियों का व्यवसाय कर रहे हैं। उनकी दुकान पर इस वर्ष अयोध्या पोट्रन, शिव-गणेश, नारायण-गणेश, सरस्वती रूप गणेश, दगड़ू सेठ शैली, कमल और हाथी पर विराजमान गणेशजी तथा बाल रूप गणेश जैसी नई वैरायटी की मूर्तियां उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार कीमतों में विशेष वृद्धि नहीं हुई है। नागपुर और पुणे से विशेष मूर्तियां मंगाई गई हैं।

गणेशोत्सव के दौरान शहर में बैंड-बाजों और शोभायात्राओं के साथ गणपति की स्थापना होगी और 11 दिनों तक पूजन, आरती व प्रसाद वितरण से धार्मिक वातावरण गूंजेगा।

Next Post

चित्रकूट में अमावस्या से पहले ही श्रद्धालुओं का भारी जमावड़ा

Fri Aug 22 , 2025
चित्रकूट 23 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के पौराणिक एवं ऐतिहासिक तीर्थ स्थल चित्रकूट में अमावस्या के एक दिन पूर्व ही शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ एकत्रित हो गई है। आज पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाकर कामदगिरि की परिक्रमा लगाई। मेला अधिकारी के मुताबिक […]

You May Like