निगमायुक्त का कड़ा रूख, 3 कर्मचारियों की रोकी गई वेतन वृद्धि

जबलपुर: राजस्व वसूली को लेकर नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने मंगलवार को कड़ा रुख अपनाया है। आयोजित बैठक के दौरान निगमायुक्त ने लापरवाह 3 कर्मचारियों की एक-एक वेतन वृद्धि रोकने के साथ ही उनके स्थानांतरण करने के आदेश दिए हैं। इस मौके पर निगमायुक्त ने स्पष्ट किया है कि प्रतिदिन टैक्स वसूली करना टैक्स कलेक्टर की प्राथमिक जिम्मेदारी है। विदित हो कि राजस्व वसूली को लेकर निगमायुक्त ने मंगलवार को एक बैठक बुलाई थी। जिस दौरान राजस्व टीम को पूरी निष्ठा के साथ मैदान में उतरने का फरमान भी जारी किया गया है।

इस दौरान निगमायुक्त द्वारा 100 प्रतिशत वसूली के लक्ष्य को समय पर पूरा करने के लिए संभागीय अधिकारियों, राजस्व निरीक्षकों, सहायक निरीक्षकों और कर संग्राहकों को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा है कि अभियान को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए शहर में संचालित कार बाजारों, मैरिज गार्डन, गाड़ी धुलाई सेंटरों, कैफेटेरिया और सड़क किनारे की व्यावसायिक दुकानों का गहन निरीक्षण किया जाएगा। बिना अनुमति या बिना लाइसेंस के चल रहे प्रतिष्ठानों पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
दो दिन बाद फिर से होगी समीक्षा
नगर निगम की इस पहल से न केवल अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर लगाम लगेगी, बल्कि शहर के राजस्व में भी वृद्धि होगी जिसका सीधा लाभ जनता को बेहतर नागरिक सुविधाओं के रूप में मिलेगा। इस पूरे अभियान की प्रगति का आकलन करने के लिए दो दिन बाद पुन: समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में सभी विभागीय प्रमुख आदि उपस्थित रहे।

Next Post

हर जोन में बनेगा एक-एक आदर्श वार्ड : निगमायुक्त

Wed Sep 2 , 2026
जबलपुर: शहर में स्वच्छता के नए मानक स्थापित करने के लिए नगर निगम ने एक अभिनव योजना तैयार की है। इसके तहत हर जोन में एक-एक वार्ड को आदर्श वार्ड के रूप में विकसित किया जाएगा। इन वार्डों में सफाई, कचरा प्रबंधन और सौंदर्यीकरण की मिसाल पेश की जाएगी, जिससे […]

You May Like

मनोरंजन