चित्रकूट में अमावस्या से पहले ही श्रद्धालुओं का भारी जमावड़ा

चित्रकूट 23 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के पौराणिक एवं ऐतिहासिक तीर्थ स्थल चित्रकूट में अमावस्या के एक दिन पूर्व ही शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ एकत्रित हो गई है। आज पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाकर कामदगिरि की परिक्रमा लगाई। मेला अधिकारी के मुताबिक कल अमावस्या के दिन श्रद्धालुओं की संख्या 15 लाख तक पहुंचने की संभावना व्यक्त की गई है।

पुलिस और प्रशासन द्वारा सुरक्षा की व्यापक इंतजामत किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वन वे ट्रैफिक कर दिया गया है। फिलहाल श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। गाड़ियों के मेला क्षेत्र में प्रवेश बंद कर दिए गए हैं।

 

Next Post

रीवा-मऊगंज में खाद को लेकर मचा हाहाकार, अन्नदाता परेशान

Fri Aug 22 , 2025
रीवा।खरीफ की बोनी के दौरान रीवा-मऊगंज के किसानो को न तो समय पर खाद मिली और न ही बीज, किसी तरह से बोनी किसानो ने की और अब धान की फसलो में यूरिया छिडक़ाव के लिये नही मिल रही है. दोनो जिलो में खाद को लेकर हाहाकार मचा है, प्रशासन […]

You May Like