फ्लाई91 सितंबर की बुकिंग पर सुविधा शुल्क माफ करेगी

पणजी, 13 सितंबर (वार्ता) क्षेत्रीय विमान सेवा कंपनी फ्लाई91 ने सितंबर महीने में उसकी वेबसाइट से करायी गयी सभी बुकिंग पर सुविधा शुल्क माफ करने की घोषणा की है।
कंपनी ने शनिवार को बताया कि इस ऑफर में यात्रा की तारीख को लेकर कोई बंदिश नहीं होगी और 30 सितंबर तक करायी गयी सभी बुकिंग पर यह लागू होगी। फ्लाई91 के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज चाको ने कहा कि इस महीने बुकिंग पर सुविधा शुल्क माफ करने से लोगों को वास्तव में बचत होगी।
फ्लाई91 का मुख्यालय गोवा में है। वह वर्तमान में गोवा के अलावा पुणे, सिंधुदुर्ग, जलगांव, सोलापुर, हैदराबाद, बेंगलुरु और अगत्ती से उड़ानों का परिचालन करती है। उसके बेड़े में एटीआर 72-600 विमान हैं।

Next Post

दूसरे देशों के रास्ते अमेरिका को जेवरात निर्यात के विकल्प तलाश रहे सर्राफा व्यापारी

Sat Sep 13 , 2025
नयी दिल्ली, 13 सितंबर (वार्ता) अमेरिका में भारतीय वस्तुओं पर 50 प्रतिशत आयात शुल्क लगने के बाद भारतीय सर्राफा व्यापारी दूसरे देशों के रास्ते वहां अपने सोने-चांदी के जेवरात निर्यात करने के विकल्प तलाश रहे हैं। दिल्ली के भारत मंडपम में शनिवार से गहने-जेवरातों की तीन दिवसीय प्रदर्शनी ‘अपना दिल्लीवाला […]

You May Like